सुलतानपुर में यति नरसिंहानंद सरस्वती के विरोध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन,

सुलतानपुर में यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सुल्तानपुर में शनिवार को एआइएमआइएम के पदाधिकारी सड़क पर उतरे। सभी ने नरसिंहानंद के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष सरफराज खान के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां कार्यकर्ताओं ने यति के विरुद्ध नारेबाजी की। एसपी को सम्बोधित आठ सूत्रीय एक मांग पत्र अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह को सौपा है। ज्ञापन के जरिए मांग की कि पैगम्बर पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने वाले यति नरसिंहा नंद सरस्वती को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाए।

कहा गया है कि नरसिंहा नंद ने ऐसा पहली बार नहीं किया है बल्कि पहले भी कर चुके है। पर, अफ़सोस ये है कि सरकार ने अब तक सख्त कार्रवाई नहीं की। कहा,ये धर्म का चोला ओढ़कर समाज में जहर घोल रहा है। ऐसे ही लोगों के कारण लीचिंग और धार्मिक दंगे होते हैं। अगर यति नरसिंहानंद सरस्वती की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई तो एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *