India mobile Congress की शुरुआत मंगलवार को हुई. ITU World Telecommunication Standardization और IMC का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. इसके बाद Reliance Jio के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखने की वकालत की. उन्होंने कहा कि भारत में डेटा जनरेशन का पैमाना और स्पीड तेजी से बढ़ी है. उन्होंने आगे कहा कि AI के साथ यह और तेजी से बढ़ेगी.
देश में AI और मशीन लर्निंग डेटा सेंटर स्थापित करने की जरूरत है और इसके लिए भारतीय कंपनियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए. उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि डेटा सेंटर नीति 2020 के मसौदे को जल्द अपडेट करें. आकाश अंबानी दिल्ली में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 मौजूद रहे.
आकाश अंबानी ने कहा, विकसित भारत के सपने के साकार करने के लिए AI बहुत जरूरी है. Jio ने AI के फायदे को हर भारतीय तक पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. ठीक वैसा ही जैसा कि हमने मोबाइल ब्रॉडबैंड के साथ किया था. उन्होंने आगे कहा कि हम किफायती कीमतों पर पावरफुल AI मॉडल और सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके लिए हम एक नेशनल AI इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार तैयार कर रहे हैं.