कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट की टिकटों को लेकर धांधली, अखिलेश यादव ने जताई चिंता, सरकार से की खास अपील

र्ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट ने जबरदस्त चर्चा बटोर रखी है. उनकी दीवानगी का आलम ऐसा है कि टिकटें मिलनी मुश्किल हो गई हैं. अगले साल जनवरी 18, 19 और 21 को मुंबई में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट होना है. लेकिन जैसे ही संडे को इसकी टिकटें खुली, कुछ मिनटों में ही खत्म हो गईं. ऑनलाइन बुकिंग ऐप तक क्रैश हो गया.

टिकटों की ऐसी लूट मची है कि ब्लैक में टिकट 1-3 लाख रुपये के बिक रहे हैं. फिल्ममेकर करण जौहर जैसे ‘प्रिविलेज्ड’ सेलेब्रिटी को कोल्डप्ले का टिकट नहीं मिल सका है. इंडिया में रॉक बैंड को लेकर दिख रही ऐसी दीवानगी पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रिएक्ट किया है. 


अंतरराष्ट्रीय ख्याति के म्यूजिकल कॉन्सर्ट की एडवांस बुकिंग को लेकर देश भर में जो आपाधापी मची है, वो चिंतनीय है. बुकिंग खुलते ही कुछ समय में ही सारी टिकटों का बुक हो जाना और फिर उन टिकटों का बीसों-पचासों गुना दाम पर लाखों में, ब्लैक में बेचे जाने की खबर का फैलना शासन-प्रशासन के स्तर पर एक चुनौती है. क्या देश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, जो इस तरह की अवैधानिक बिक्री और नकली टिकटों की धांधली पर रोक लगाए.

”ये बात सही है कि कलाकारों को उनकी कला का सही मानदेय मिलना चाहिए लेकिन ऐसे माहौल में असली कमाई बिचौलिए करते हैं, जिससे एक तरफ कलाकारों का हक मारा जाता है, तो दूसरी तरफ सरकार को मिलनेवाला टैक्स भी.”

”सच तो ये है कि मनोरंजन पर सबका बराबर का हक होना चाहिए. यदि कला सिर्फ कुछ लोगों की क्रय-शक्ति के दायरे में सिमट जाती है तो फिर ये व्यवसाय भर बनकर रह जाती है. धनिक सदैव कला का ज्ञाता, मर्मज्ञ या सच में आनंद लेनेवाला हो, ये भी संभव नहीं होता. ऐसे में कलाकारों को सच्चा सम्मान भी नहीं मिल पाता है और न ही उनकी कला को यथोचित प्रशंसा. ये कला का मानवीय-सामाजिक पक्ष है कि वो सर्व सुलभ हो.”

मुंबई पुलिस ने कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट की टिकट ब्लैक में बिके जाने पर पोस्ट जारी किया है. मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया अपने टिकट के सपनों को ‘मुसीबत’ में न आने दें. ब्लैक मार्केट से टिकट खरीदना या बेचना आपको सबसे मुश्किल एडवेंचर पर लेकर जा सकता है. मैजिकल एक्सपीरियंस के लिए भरोसेमंद सूत्रों पर ही अडिग रहें. हम सभी ‘स्काई फुल ऑफ़ स्टार्स’ के प्रदर्शन के हकदार हैं.

करण जौहर भी इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली. इंस्टा स्टोरी पर अपना दुख बताते हुए डायरेक्टर ने लिखा- ‘डियर प्रिविलेज, कोल्डप्ले और मिनी केली जैसे आपको धरती पर टिकाए रखते हैं, वो बड़ा अच्छा लगता है.’ ‘आपको वो सबकुछ नहीं मिल सकता, जो आप चाहते हैं…ढेर सारा प्यार डार्लिंग!’


कोल्डप्ले को 21वीं सदी के सबसे इंपैक्टफुल बैंड्स में काउंट किया जाता है. रॉक म्यूजिक आइकॉन क्रिस मार्टिन इसका हिस्सा हैं. ये बैंड आकाश अंबानी और श्लोक मेहता की शादी में परफॉर्म कर चुका है. फरवरी 2019 में आकाश-श्लोका का प्री-वेडिंग फंक्शन स्विट्ज़रलैंड में हुआ था. यहां कोल्डप्ले ने भी परफॉर्म किया था. इनके कॉन्सर्ट के टिकटों की एवरेज कीमत 6500-8000 रुपये तक है. वहीं इंडिया कॉन्सर्ट के लिए टिकट प्राइस 2500-35000 रुपये है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *