अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत पर हुए हमले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर जन आक्रोश रैली के दौरान राकेश टिकैत पर हुए हमले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसी एक किसान नेता की ही नहीं बल्कि हर एक किसान की पगड़ी उछाली है।

सपा मुखिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों के मान-सम्मान की जो लड़ाई लड़ी, ये हमला उनकी उन ऐतिहासिक कोशिशों पर भी हुआ है। इससे ग़ाज़ीपुर बार्डर से ग़ाज़ीपुर तक उप्र का हर किसान आंदोलित है। कोई और भले लाठी का वार और तिरस्कार भूल जाए, सच्चा किसान कभी नहीं भूलेगा। किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले में हिंदू संगठनों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जन आक्रोश रैली आयोजित की थी। इस रैली में किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। राकेश टिकैत के साथ धक्का मुक्की की गई और उनकी पगड़ी नीचे गिर गई। जिसके बाद भाकियू के नेताओं ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। वहीं टिकैत ने इसे प्री-प्लान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *