अक्षय कुमार ने एयर इंडिया विमान क्रैश पर जताया आश्चर्य, इन सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया

गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से गुरुवार को 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद आम इंसान डर गया है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स स्तब्ध हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, जाह्नवी कपूर आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अक्षय कुमार ने लिखा, “एयर इंडिया दुर्घटना से मैं स्तब्ध और अवाक हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं ही हैं।” वहीं परिणीति ने लिखा, “आज एयर इंडिया विमान दुर्घटना के शिकार परिवार के सदस्यों के दर्द की कल्पना नहीं की जा सकती। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इस दुख की घड़ी में उन्हें शक्ति प्रदान करें।”

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होने की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। ऐसी त्रासदियों का बोझ शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यात्रियों, चालक दल और आज रात जवाब का इंतजार कर रहे हर परिवार के लिए प्रार्थना कर रही हूं।”

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, “लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया की फ्लाइट के लिए प्रार्थना।” अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के दृश्य दिल दहला देने वाले हैं, सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा के लिए हार्दिक प्रार्थना।”

रणदीप हुड्डा ने लिखा, “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में सुनकर दिल टूट गया। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। जीवित बचे लोगों के लिए और बचाव दल के लिए शक्ति की आशा करता हूं। मृतकों की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस अपार क्षति को सहने की शक्ति मिले।”

नील नितिन मुकेश ने लिखा, “इस दुखद खबर से दिल टूट गया है, सदमे में हूं और कांप रहा हूं। एयर इंडिया विमान हादसे से प्रभावित लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और घायलों को जल्द स्वस्थ करे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *