आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के जन्मदिन पर लुटाया प्यार,

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज एक्टर अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर रणबीर के फैंस, फ्रेंड्स और परिवार के लोग उन्हें जमकर विश कर रहे हैं। रणवीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के बाद अब उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने भी उन्हें जन्मदिन पर खास अंदाज में विश किया। आलिया ने पति के जन्मदिन पर कई अनसीन तस्वीरें पोस्ट की हैं।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी खूबसूरत तस्वीरों के साथ पति रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। इन तस्वीरों में आप आलिया, रणबीर और राहा के खास पलों को देख सकते हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा कि, ‘कभी कभी आपको सिर्फ एक बड़ा सा हग चाहिए होता है, हैप्पी बर्थडे बेबी…।’ पहली तस्वीर में आलिया, रणबीर और राहा तीनों एक पेड़ को टाइट हग करते नजर आ रहे हैं।

आलिया की शेयर की गई दूसरी तस्वीर में राहा अपने पापा के गोद में नजर आ रही हैं। तीसरी की बात करें तो ये फोटो ब्लर जरूर है, लेकिन इसमें रणबीर और आलिया के खास पल को फील किया जा सकता है। चौथी में राहा अपने पापा का हाथ थामे बहुत सारे घोड़ों को देखती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया रहा है। इन पर कमेंट कर यूजर्स रणबीर को दिल खोलकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, धूम 4 में रणबीर कपूर को लीड रोल के लिए कंफर्म कर दिया गया है। एक्टर के जन्मदिन पर फैंस को ये खास तोहफा मिला है। वहीं, आलिया भट्ट ही जिगरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ वेदांग रैना भी लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *