अलका लांबा Vs सीएम आतिशी : सीएम आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी अलका लांबा, कांग्रेस की तरफ से हो गया फाइनल, दोनों रह चुके हैं साथी

बता दें कि पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका लांबा चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं। पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर चांदनी चौक से ही चुनाव लड़ा और इस बार भी इसी सीट से दावा कर रही थीं। हालांकि अब खबर है कि कांग्रेस उन्हें सीएम आतिशी के खिलाफ मैदान में उतारने का मन बना चुकी है।

खबर है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने कालकाजी सीट से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी थी, लेकिन वे चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थीं। इस वजह से कांग्रेस की दूसरी सूची में कालकाजी सीट का जिक्र नहीं किया गया था।

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष के मनाने पर हुईं तैयार

हालांकि बीते दिनों राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद अलका लांबा को पार्टी के फैसले को स्वीकार करने और चुनाव लड़ने के लिए समझाया। इसके बाद वो तैयार हो गईं। कालकाजी समेत दिल्ली की बची हुई 23 सीटों पर कांग्रेस 3 जनवरी को उम्मीदवारों का एलान कर सकती है।

दोनों ने साथ सीखा है राजनीति का दांव-पेंच

बता दें कि अलका लांबा चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं। पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर चांदनी चौक विधानसभा से ही चुनाव लड़ा और इस बार भी इसी सीट से दावा कर रही थीं। हालंकि कांग्रेस ने चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल को टिकट दे कर अलका लांबा को आतिशी के सामने उतारने का फैसला किया।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे संदीप दीक्षित

वहीं कांग्रेस ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को उतारा है। जबकि जंगपुरा विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने फरहाद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *