देवी अहिल्या बाई होल्कर को पढ़ने के साथ उन पर शोध की भी आवश्यकता है: अरावकर

भोपाल, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर ने कहा है कि देवी अहिल्याबाई के विचारों को पढ़ने, उन्हें आत्मसात करने के साथ ही उनके विषय में और अधिक शोध की आवश्यकता है।
श्री अरावकर ने कल यहां र‍वींद्र भवन के गौरांजनी सभागार में विद्याभारती के मध्‍य भारत प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्‍वरी की पुस्‍तक ‘राष्‍ट्र सेव‍िका मां अहिल्‍या बाई होल्‍कर’ के विमोचन समारोह को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनके विषय में ज़्यादा से ज़्यादा पुस्तकें एवं साहित्य का लोकव्यापीकरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अपने को अनाम रखते हुए भी लोक हित के कार्य करने में देवी अहिल्यावाई बड़ी उदाहरण एवं प्रेरणा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *