अमलेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 जुआरी हिरासत में, जुए का खेल बेनकाब

अमलेश्वर। दुर्ग। जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के अंर्तगत जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, ग्रामीण पुलिस एडीशनल एसपी अभिषेक झा, एसडीओपी अनूप लकड़ा के अनुसार थाना अमलेश्वर टी आई ममता अली शर्मा ने मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने सत्या फॉर्म हाउस पर छापामारी की और 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

अमलेश्वर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सत्या फार्म हाउस के गार्डन में जुआ का फड़ चल रहा है मौके पर टीम रवाना की गई। जहां ताश पत्ती से जुआ खेल रहे थे। मौके से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1 लाख 24 हजार रुपए नगदी, ताश पत्ती और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम का मामला दर्ज किया है।

उन्हीने बताया कि पकड़े गए जुआरी रायपुर और दुर्ग जिले के रहने वाले हैं। जुआरी फॉम हाउस के गार्डन में बैठकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए जुआरियों में मोरध्वज उर्फ मोनू साहू, सुरेश बिजवानी, पवन सोनकर, दुर्गेश विश्वकर्मा, महेन्द्र वर्मा, सुरेश कुमार, रामू तांडी, राजेश चंद्रवंशी, उमेश यादव, डिकेश्वर सोनकर, ईश्वर सोनकर, चुम्मन देवांगन, हेमलाल निषाद, दीपक वर्मा, दीपक ध्रुव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *