अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत को लेकर एक और बड़ी घोषणा

 अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत को लेकर एक और बड़ी घोषणा करने का संकेत दिया है। शनिवार को अमेरिकी शॉर्ट सेलर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, “भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होगा।” गौरतलब है कि पिछले साल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें ग्रुप की ओर से धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर कीमतों में हेराफेरी सहित कई आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

अडानी समूह मार्केट कैप में 86 बिलियन डॉलर की गिरावट आई और इसके विदेशी सूचीबद्ध बॉन्ड की भारी बिक्री हुई थी। हालांकि, अडानी समूह ने इन आरोपों को गलत बताते हुए खारिज कर दिया था। अब अडानी ग्रुप को सेबी से भी क्लीन चिट मिल गई है। एक बार फिर Hindenburg Research ने एक बड़ा खुलासा करने का संकेत दिया है। इस खबर के बाद संशय के बादल फिर से छा गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *