एग्जिट पोल्स के बीच रामदास आठवले का भी महाराष्ट्र के रिजल्ट पर अनुमान, किसे जिता रहे

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद नतीजों का इंतजार है। मगर चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी चेहरे अपनी-अपनी राय सामने रख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने बुधवार को विश्वास व्यक्त किया कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन स्पष्ट बहुमत के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाए।। अठावले ने दावा किया महायुति का चेहरा ही मुख्यमंत्री बनेगा और गठबंधन को 160-165 सीटें मिलने की संभावना है।

2.5 सालों में हुआ विकास: रामदास अठावले

एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री हमारे गठबंधन से ही होगा।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि महाराष्ट्र को केंद्रीय फंड में 10 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा, अठावले ने पिछले ढाई साल में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।

एग्जिट पोल में महायुति को बढ़त

एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति गठबंधन को 137-157 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को 126-147 सीटें मिलने की संभावना है। अन्य दलों को 2-8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। महायुति में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) शामिल हैं। वहीं, एमवीए गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *