दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या, घटना से आक्रोशितों लोगों ने किया सड़क जाम

बिहार के सासाराम में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 25 साल के सरोज पासवान के तौर पर हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के पिता राजकिशोर पासवान का आरोप है कि आपसी रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या की गई.

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इस दौरान यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल कराया. साथ ही पीड़ित परिवार को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया.  

सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि इस मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है. जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा. इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसके अलावा बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव के एक तालाब में गुरुवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान तेंदुनी गांव निवासी अशोक साह के 20 वर्षीय बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है. जवान बेटे की मौत की सूचना से अशोक साह के घर में कोहराम मच गया. 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *