पखांजूर, 5 सितंबर 2024 – निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल ने श्रीनीवास पाल, जो स्वयं को बंगाली समाज का प्रदेश अध्यक्ष बताते हैं, पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंडल ने आरोप लगाया है कि श्रीनीवास पाल ने अपने मोबाइल नंबर 7000384844 के माध्यम से अश्लील संदेश भेजे और 2 सितंबर 2024 को देशबंधु पत्रिका में प्रकाशित लेख में बंग समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियाँ की हैं। लेख में अभद्र भाषा का उपयोग कर बंग समुदाय को भड़काने का प्रयास किया गया है, जिससे समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है।
मनोज कुमार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिससे अप्रिय घटनाएँ हो सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि श्रीनीवास पाल के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएं ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे।