बिहार उपचुनाव में तरारी सीट से लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सिंह जन सुराज के उम्मीदवार, पीके की मौजूदगी में ऐलान

बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज ने अपने उम्मीदवार का ऐलान किया है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने तरारी विधानसभा सीट से प्रत्याशी का ऐलान किया है। ऐलान करते हुए बताया गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सिंह तरारी विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के उम्मीदवार होंगे। नाम का ऐलान होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सिंह ने कहा कि अबतक समाज से लिया है, अब समाज के लिए कुछ करने का समय है। इसी विश्वास के साथ चुनाव में उतरने का फैसला लिया है।

इस उपचुनाव में ‘जन सुराज’ अपने उम्मीदवार की घोषणा करने वाली पहली पार्टी है जबकि अन्य दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। प्रशांत किशोर ने इससे पहले 02 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी की घोषणा की थी। तरारी से पार्टी उम्मीदवार के नाम का ऐलान करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पार्टी चारों सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा जल्द ही अन्य तीन सीटों पर भी कैंडिडेट का ऐलान कर दिया जाएगा।

बिहार की रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। ये सभी सीटें इस साल की शुरुआत में विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हो गई थीं। बिहार की रामगढ़, तरारी, इमामगंज और बेलागंज सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। ये सभी सीटें इस साल की शुरुआत में विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हो गई थीं।

आम चुनाव 2024 में रामगढ़ विधानसभा सीट के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक सुधाकर सिंह के बक्सर, तरारी विधानसभा क्षेत्र से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) विधायक सुदामा प्रसाद के आरा, बेलागंज के राजद विधायक सुरेंद्र प्रसाद यादव के जहानाबाद और इमामगंज सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के विधायक जीतनराम मांझी गया लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उपचुनावों की मतगणना 23 नवंबर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *