कनाडा में खालिस्तानी समर्थित ट्रूडो सरकार गिरने के बाद खालिस्तानी समर्थक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कनाडा के टोरंटों शहर में खालिस्तानियों ने एक बार फिर अपनी गिरी हरकत करते हुए पिंजरे में पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य भारतीय नेताओं के पुतले लगाकर एंटी हिंदू परेड निकाली। पिंजरे में प्रधानमंत्री मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला था। खालिस्तानियों की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
दरअसल कनाडा के टोरंटो स्थित माल्टन गुरुद्वारे में रविवार को हिंदू विरोधी परेड का आयोजन किया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में खालिस्तानी समर्थक हिंदू विरोधी नारेबाजी भी करते नजर आ रहे हैं। खालिस्तानी समर्थकों ने इस परेड का आयोजन सिख गुरुद्वारे और हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद किया है।
वहीं, कनाडाई पत्रकार डैनियल बोर्डमैन ने भी हिंदू विरोधी परेड का वीडियो साझा किया और सवाल किया कि क्या मार्क कार्नी का कनाडा खालिस्तानी एलिमेंट्स के खिलाफ कार्रवाई करने में जस्टिन ट्रूडो के कनाडा से अलग होगा। बोर्डमैन ने एक्स पर लिखा, ‘हमारी सड़कों पर उत्पात मचाने वाले जिहादियों ने सामाजिक ताने-बाने को काफी नुकसान पहुंचाया है, वे हर यहूदी को धमका रहे हैं। लेकिन खालिस्तानी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने पीएम कार्नी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या मार्क कार्नी का कनाडा जस्टिन ट्रूडो के कनाडा से अलग होगा?’
हिंदू नेता की घटना का आलोचना
ये वीडियो कनाडा में एक हिंदू समुदाय के नेता द्वारा पोस्ट किया गया था, जिसमें खालिस्तानी आतंकवादी समूह की घोर हिंदू विरोधी नफरत की निंदा की गई थी। शॉन बिंदा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ये भारत सरकार के खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं है। यह खालिस्तानी आतंकवादी समूह की ओर से हिंदू विरोधी नफरत है जो कनाडा के सबसे घातक हमले के लिए कुख्यात है, फिर भी अहंकार पूर्वक वहां रहने के अधिकार का दावा कर रहा है।