अपूर्वा मखीजा ने उर्फी जावेद को कहा ‘भाभी’, हर्ष गुजराल से बोलीं- ‘शादी के बाद ही छुओगे…’

द ट्रेटर्स के पहले तीन एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं। पहले एपिसोड्स में सभी कंटेस्टेंट्स को गाड़ियों में पैलेस में लाया गया। जन्नत जुबैर, उर्फी जावेद और अपूर्वा मखीजा एक ही गाड़ी में पैलेस में आए। तीनों के बीच हंसी-मजाक वाला बॉन्ड देखने को मिला। पैलेस में पहुंचने के बाद उर्फी ने जन्नत और अपूर्वा को बताया कि उन्हें कॉमेडियन हर्ष गुजराल पसंद थे।

इस शो में कई सिलेब्स नजर आ रहे हैं। इन सिलेब्स में हर्ष गुजराल का नाम भी शामिल है। शो में उर्फी ने बताया कि एक वक्त था जब उन्हें हर्ष बहुत पसंद थे। जन्नत उर्फी से पूछती हैं कि क्या हर्ष उन्हें पसंद करते हैं? इसपर उर्फी कहती हैं कि वो हर्ष को पसंद करती थीं।

उर्फी कहती हैं, “मैं झूठ नहीं बोलूंगी, एक टाइम पर हर्ष मुझे बहुत पसंद था। हालांकि, वो बात आगे नहीं बढ़ी।” इसके बाद उर्फी कहती हैं कि अब उन्हें हर्ष नहीं चाहिए। इतने में हर्ष गुजराल वहां आ जाते हैं। हर्ष के वहां आते ही अपूर्वा हर्ष की टांग खींचती नजर आती हैं।

हर्ष वहां आते हैं तो उर्फी उनसे पूछती हैं कि अगल उन्हें बैठना है तो वो शिफ्ट हो जाएंगी। उर्फी हर्ष के लिए जगह बनाने के लिए थोड़ा खिसकती हैं। इतने में अपूर्वा कहती हैं कि हर्ष उर्फी की गोद में बैठ जाएं। अपूर्वा की बात का जवाब देते हुए हर्ष कहते हैं कि वो वहां फिट नहीं होंगे। इसके बाद, अपूर्वा मजाक उड़ाते हुए कहती हैं- क्या शादी के बाद ही छुओगे भाभी को।” अपूर्वा के इस मजाक पर हर्ष मजाकिया अंदाज में कहते हैं- पागल है क्या, ये बोलते ही हर्ष उर्फी के पैर को हाथ लगाते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *