अरबाज खान ने कंफर्म की पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी, कहां- लंबे वक्त बाद पिता बनना एक नया एहसास

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान सोशल मीडिया पर वायरल  हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, अरबाज और शूरा ने इस प्रेग्नेंसी का कोई ऐलान नहीं किया था। अब एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान ने एक इंटरव्यू में पत्नी शूरा के प्रेग्नेंट होने की बात कंफर्म की है। अरबाज खान ने कहा कि वो इस बात को लेकर काफी नर्वस हैं। 

अरबाज ने कंफर्म की पत्नी शूरा की प्रेग्नेंसी

दिल्ली टाइम्स के साथ खास बातचीत में अरबाज खान ने कहा कि इतने लंबे वक्त बाद वो पिता बनने को लेकर काफी नर्वस हैं। उन्होंने कहा, “मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। यह मुझे खुशी और जिम्मेदारी का एक नया एहसास दे रहा है। मुझे ये पसंद आ रहा है।” अरबाज खान ने ये भी कहा कि लंबे वक्त के बाद दूसरी बार पिता बनना एक नया एहसास है।”

साल 2023 में हुई थी शूरा और अरबाज की शादी

अरबाज खान और शूरा खान साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे। शूरा से पहले अरबाज खान मलाइका अरोड़ा से शादी के बंधन में थे। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा है। अरबाज और मलाइका की शादी साल 1998 में हुई थी। 20 साल साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2017 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *