जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों की हिमाकत, अनंतनाग से सेना के जवान को अगवा किया, शव मिला

जम्मू और कश्मीर में TA यानी प्रादेशिक सेना के दो जवानों का आतंकवादियों ने मंगलवार अपहरण कर लिया है। उनका शव जंगल में बरामद किया गया है। हालांकि, अब तक इसे लेकर सेना की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। घटना अनंतनाग की बताई जा रही है। सूचना लगते ही सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आतंकवादियों ने अनंतनाग से कथित तौर पर TA के जवान का अपहरण कर लिया है। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि अनंतनाग के जंगल इलाके में कथित तौर पर दो सैनिकों का अपहरण किया गया था, लेकिन इनमें से एक चंगुल से छूटने में सफल रहा।

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जवान का शव बरामत कर लिया गया है। उनके शरीर पर गोली के निशान पाए गए हैं। जवान कल से ही गायब थे और उनकी तलाश में सुरक्षाबलों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

एजेंसी के अनुसार, सूत्रों ने कहा, ‘जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में जंगल के इलाके में प्रादेशिक सेना के दो जवानों का आतंकवादियों ने अपरण कर लिया था। हालांकि, एक जवान वापस आने में सफल रहा। सुरक्षाबलों ने गायब हुए जवान की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।’

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जिस 26 वर्षीय जवान का अपहरण किया गया है, वह दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले थे। जम्मू और कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने अखबार से बातचीत में बताया, ‘जंगल के इलाकों में आतंकवादियों की गतिविधियों के इनपुट्स थे।’ उन्होंने कहा, ‘सेना ने दो TA जवानों को जंगल की लोकेशन का पता करने के लिए भेजा था। वहां आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *