घर के दरवाजे पर पहुंचते ही लड़खड़ाने लगा मॉर्निंग वॉक से लौटा सिपाही, मौत

यूपी के महाराजगंज में शुक्रवार को यूपी पुलिस के एक सिपाही विनोद कुमार के साथ जो कुछ हुआ उसे देख हर कोई हैरान रह गया। बृजमनगंज थाने में तैनात ये सिपाही सुबह आठ बजे के करीब रेलवे स्टेशन की ओर से मॉर्निंग वॉक पर गए थे। उन्‍होंने दौड़ भी लगाई और उसके बाद अपने आवास पर लौटे। घर के दरवाजे पर पहुंचते ही सिपाही लड़खड़ाने लगे और देखते ही देखते वहीं पर गिर गए।

सिपाही को गिरते देख आसपास मौजूद लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे। उन्‍होंने तुरंत थानेदार सत्‍य प्रकाश सिंह को इसका जानकारी दी। साथी पुलिसवालों ने सिपाही को आनन-फानन में बृजमनगंज के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र (सीएचसी) पर भर्ती कराया। डॉक्‍टरों ने बताया कि सिपाही को गंभीर रूप से हार्ट अटैक आया है। डॉक्‍टरों ने सिपाही का इलाज से बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। थानेदार ने आला अफसरों और परिवार को घटना के बारे में जानकारी दी।

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत हुए सिपाही विनोद कुमार आगरा के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *