असीम घोष और गजपति राजू को बड़ी जिम्मेदारी: हरियाणा और गोवा के राज्यपाल नियुक्त

नयी दिल्ली. प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल तथा कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप राज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर श्री कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है।
इसके अलावा राष्ट्रपति ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और श्री पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है।
ये सभी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *