प्रयागराज 1 जून (शशि भूषण दूबे) मण्डल द्वारा यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रयागराज मण्डल में निरंतर अभियान चलाए जा रहे है । प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेय जल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है ।
दिनांक 31 मई, 2025 को सहायक वाणिज्य प्रबंधक (सामान्य), प्रयागराज ने प्रयागराज-कानपुर के मध्य गाड़ी संख्या 12505 एवं 12398 में यात्री सुविधा का गहनता से निरीक्षण किया । इस निरीक्षण के दौरान में पेंट्रीकार, बेडरोल, साफ-सफाई, गाडी का वातानुकूलन, ओवरचर्जिंग, एवं पानी की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया । इस निरीक्षण के दौरान कानपुर एरिया में स्थित बेस किचेन बृन्दावन फूड्स, फ़ूड वर्ल्ड, कृष्णा इंटरप्राइज़ेस, राजस्थान होटल्स, अम्बुजा होटल्स, सनराज हॉस्पिटैलिटी में खान पान सामग्री की गुणवत्ता को चेक किया तत्पश्चात सीपीसी गुड्स शेड्स का निरीक्षण किया ।
सहायक वाणिज्य प्रबंधक/प्रयागराज के सुपरविजन में वाणिज्य विभाग की टीम ने गाड़ी संख्या 12505 एवं 12398 को चेक किया और बिना टिकट वाले 55 यात्रियों को प्रभारितकर 42,220- रुपए वसूल किये । चेकिंग के दौरान गाड़ी संख्या 12505 में 04 अनाधिकृत वेंडर पकड़े गये जिसे अग्रिम कार्यवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल/कानपुर को सौपा गया l
इस जाँच अभियान के दौरान यात्रियों को स्वच्छता और नियमित टिकट के साथ यात्रा करने के साथ गाड़ी / कोच में साफ़-सफाई बनाये रखने के लिए भी जागरूक किया गया । इस समाचार को हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय वरिष्ठ पत्रकार द्वारा कवरेज किया गया है।
शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोहित रंजन दूबे