केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमले की कोशिश, जनता दरबार में युवक ने मुक्का मारने का प्रयास किया

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह पर हमले की कोशिश की गई है। दरअसल बेगूसराय के बलिया प्रखंड में जनता दरबार के दौरान जब गिरिराज सिंह लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। तभी सफेद टोपी पहने एक शख्स वहां पहुंचा, पहले तो माइक लेकर कुछ अनाप-शनाप बातें कहीं। जिसका वहां मौजूद बीजेपी नेताओं ने विरोध किया। जिसके बाद गिरिराज के पास जाकर मुक्का मारने का प्रयास किया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान मो. सैफी के तौर पर हुई है। जो वार्ड पार्षद भी बताया जा रहा है। 

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। और पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना पर गिरिराज ने कहा कि ऐसी घटनाओं से मैं डरने वाला नहीं हूं। लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे लोग वोट के लिए इस शख्स के समर्थन में खड़े हो जाएंगे। क्योंकि उसके दाढ़ी है। घटना बलिया प्रखंड की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *