दिल्ली में शनिवार को स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा रन फॉर इन्क्लूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शनिवार से मंगलवार तक होने वाले साइकिलिंग कार्यक्रम के मद्देनजर कुछ हिस्सों में लोगों को यातायात प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस आने-जाने वालों को ट्रैफिक जान झेलना पड़ सकता है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
एडवाइजरी में ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि रन फॉर इन्क्लूजन कार्यक्रम, जिसमें बौद्धिक अक्षमता वाले और बिना बौद्धिक अक्षमता वाले लोग हिस्सा लेंगे, शनिवार को सुबह 7 से 10 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि यह कार्यक्रम सिविल सेवा/एनडीएमसी ऑफिसर्स क्लब से शुरू होकर विनय मार्ग-नीति मार्ग-सत्य मार्ग होते हुए पंचशील मार्ग तक जाएगा और सिविल सेवा/एनडीएमसी ऑफिसर्स क्लब में इसका समापन होगा।
एडवाइजरी में कहा गया है कि कार्यक्रम में करीब 10,000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें कहा गया है कि यह कार्यक्रम सिविल सेवा/एनडीएमसी ऑफिसर्स क्लब से शुरू होकर विनय मार्ग-नीति मार्ग-सत्य मार्ग होते हुए पंचशील मार्ग तक जाएगा और सिविल सेवा/एनडीएमसी ऑफिसर्स क्लब में इसका समापन होगा। इस दौरान पंचशील मार्ग से नीति-पंचशील मार्ग गोल चक्कर की ओर ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी।
एडवाइजरी में कहा गया है कि सत्य मार्ग से नीति मार्ग-सत्य मार्ग गोल चक्कर और अफ्रीका एवेन्यू मार्ग से यशवंत पैलेस की ओर ट्रैफिक की अनुमति होगी। कौटिल्य मार्ग और शांति पथ वैकल्पिक मार्ग हैं, जिन्हें फॉलो किया जाना है। एक अन्य एडवाइजरी में, ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि रोहिणी सेक्टर-29 में शनिवार से मंगलवार तक 73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-2025 के लिए साइकिलिंग स्पर्धाओं के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है।
पुलिस का कहना है कि भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है, जिससे आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। एडवाइजरी में कहा गया है कि इस क्षेत्र में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए, तुगलक रोड (खेड़ा कुर्द कट से सीएनजी पंप, रोहिणी सेक्टर-27) और बीआर अंबेडकर मार्ग (महादेव चौक से टी-पॉइंट तुगलक रोड तक), रोहिणी सेक्टर-28/29 दोनों कैरिजवे पर किसी भी वाहन को कहीं भी रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।