खूबसूरत बनने के चक्कर में आयशा टाकिया का बिगड़ गया था चेहरा, दो बार की थी सर्जरी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में हुआ था। आयशा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। आयशा टाकिया के पिता गुजराती और उनकी मां एक कश्मीरी मुस्लिम है। हिंदी फिल्मों में आयशा टाकिया के अभिनय के लिए उन्हें जाना जाता है। एक्ट्रेस कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी है। आयशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ​’टार्जन: द वंडर कार’ से की थी। इस फिल्म में वह अभिनेता वत्सल सेठ के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थी।

आयशा बचपन में कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। 13 साल की उम्र में आयशा टाकिया ने अपने करियर का पहला कदम मॉडलिंग में रखी थी। अभिनेत्री शाहिद कपूर और फाल्गुनी पाठक के साथ संगीत वीडियो में नजर आयी थी। आयशा टाकिया फिल्मों में अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार हासिल की। आयशा को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए जी सिने क्रिटिक्स अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

आयशा टाकिया ने 1 मार्च 2009 को व्यवसायी फरहान आज़मी से विवाह किया, जो मुंबई में रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े हैं। फरहान के पिता, अबू आज़मी, एक सक्रिय राजनीतिक नेता हैं और समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। विवाह के बाद आयशा ने अपने नाम में ‘आज़मी’ उपनाम जोड़ लिया। साल 2017 में आयशा अपने लुक में बदलाव को लेकर चर्चा में रहीं। उनके नए रूप को लेकर सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं, कुछ ने उनकी आलोचना भी की। हालांकि, आयशा ने सकारात्मक रवैया अपनाते हुए अपने आत्मविश्वास के ज़रिए ट्रोलिंग का जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *