बांग्लादेश ने US, रूस और सऊदी अरब समेत 7 देशों से वापस बुलाए राजदूत

बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद, नई अंतरिम सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए कई देशों में नियुक्त राजदूतों और उच्चायुक्तों को स्वदेश लौटने का आदेश जारी किया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका, रूस, सऊदी अरब, जापान, जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात, और मालदीव के दूतों को वापस बुलाने का निर्देश दिया है।

बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रशासन प्रभाग के महानिदेशक डीएम सलाह उद्दीन महमूद द्वारा साइन किए एक अलग नोटिस में इन अधिकारियों को उनके वर्तमान कर्तव्यों को छोड़कर ढाका स्थित मुख्यालय लौटने के लिए कहा गया।

जिन अधिकारियों को वापस बुलाया गया है, उनमें शामिल हैं:

  1. वाशिंगटन में राजदूत मोहम्मद इमरान
  2. रूस में राजदूत कमरुल हसन
  3. सऊदी अरब में राजदूत जावेद पटवारी
  4. जापान में राजदूत शहाबुद्दीन अहमद
  5. जर्मनी में राजदूत मोशर्रफ हुसैन भुइयां
  6. संयुक्त अरब अमीरात में राजदूत अबू जफर
  7. मालदीव में उच्चायुक्त रियर एडमिरल एसएम अबुल कलाम आजाद

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि इन अधिकारियों को विदेश मंत्रालय, ढाका के मुख्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस आदेश के तहत, उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान कर्तव्यों को छोड़कर ढाका लौटने की हिदायत दी गई है। बता दें बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुहम्मद यूनुस सरकार ऐक्शन में दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *