T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान, एशिया कप के कप्तान को कर दिया बाहर

नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान हो गया है। भले ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत में टूर्नामेंट नहीं खेलने की धमकी दे रहा है, लेकिन फिर भी टीम घोषित कर दी गई है। एशिया कप 2025 में कुछ मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले जैकर अली को टीम में शामिल नहीं किया गया है। T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। 7 फरवरी से 8 मार्च तक ये टूर्नामेंट चलेगा। भारत के 5 और श्रीलंका के दो शहरों में इसका आयोजन होना है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश की टीम ने अब तक हर T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है और हर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है, लेकिन कभी भी फाइनल तो छोड़िए, सेमीफाइनल में भी टीम नहीं पहुंच पाई है। यहां तक कि अफगानिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल तक पहुंच गई है, लेकिन बांग्लादेश अभी तक टॉप 4 से दूर रही है, जो वाकई में चौंकानी वाली बात है।

ऐसे में लिटन दास की लीडरशिप में बांग्लादेश की टीम पर दवाब होगा। हालांकि, इस बार अच्छी बात ये है कि वे हालातों से वाकिफ होंगे। मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद की अनुभवी पेस जोड़ी से ज्यादा उम्मीदें होंगी। महेदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन उन पिचों पर बहुत काम आएंगे जो टर्न में मदद करेंगी। बैटिंग का दारोमदार कप्तान पर बहुत ज्यादा होगा, लेकिन तनजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन जैसे खिलाड़ी टॉप ऑर्डर को संभालेंगे।

हालांकि, बांग्लादेश को शुरू से ही चुनौतियों का सामना करना होगा, क्योंकि वे इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ एक मुश्किल ग्रुप में हैं। ग्रुप में से दो ही टीमें सुपर 8 में पहुंचेंगी। अगर बांग्लादेश ने लीग फेज में इंग्लैंड या वेस्टइंडीज को पटक दिया तो फिर उनके पास सुपर 8 में पहुंचने का मौका होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर कहानी खत्म हो जाएगी।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद ह्रदय, शमीम हुसैन, काजी नूरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, तंज़ीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शैफुद्दीन और शोरीफुल इस्लाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *