नहीं रहे बरेली के पहले नगर प्रमुख, 89 साल की उम्र में निधन; चुनाव लड़ाने आए थे लालकृष्‍ण आडवाणी

यूपी के बरेली के पहले नगर प्रमुख और भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल का निधन हो गया है। राजकुमार अग्रवाल के संबंध के भाजपा के संस्थापक नेताओं से थे। राजकुमार को बरेली के भाजपा के साथ विरोधी दलों के नेता भी पसंद करते थे। बताते हैं कि उन्‍हें चुनाव लड़ाने एक बार खुद लालकृष्‍ण आडवाणी बरेली आए थे।

राजकुमार अग्रवाल 89 वर्ष के थे। दिल की बीमारी से पीड़ित राजकुमार अग्रवाल पिछले एक हफ्ते से बरेली के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती थे। सोमवार सुबह साढ़े छह बजे इसी अस्‍पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। शाम 3 बजे सिटी श्मशान भूमि में राजकुमार अग्रवाल का अंतिम संस्कार होगा।

1989 में राजकुमार अग्रवाल को पक्ष और विपक्ष ने मिलकर बरेली महापालिका का एक पहला नगर प्रमुख बनाया था। 60 पार्षदों में भाजपा के पास सिर्फ 14 पार्षद थे। इसके बाद भी राजकुमार को 38 वोट हासिल हुए थे। बताते हैं कि राजकुमार अग्रवाल को चुनाव लड़ाने के लिए लाल कृष्ण आडवाणी बरेली आए थे।

राजकुमार अग्रवाल कुछ दिनों से बीमार थे। उनका एक निजी अस्पताल में एक सप्ताह से इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। राजकुमार अग्रवाल ने अपने पीछे दो पुत्र समेत पूरा परिवार छोड़ा है। राजकुमार की मौत की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *