बल्लेबाजों का राज या गेंदबाज दिखाएंगे जलवा, जानें मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11

मुल्लांपुर: आईपीएल 2025 का आज एलिमिनेटर मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। जहां मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला शाम में 7:30 बजे से शुरू होगा। ये मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है, क्योंकि जिस भी टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ेगा उसका यहीं पर सफर खत्म हो जाएगा।

मुंबई और गुजरात दोनों ही टीमें आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन दिखा रही है। इसलिए ये मुकाबला काफी रोमांच होने की उम्मीद है। फैंस को इस मैच में काफी मजा आने वाला है। ऐसे नें चलिए जानते हैं मुल्लांपुर पर किसका राज चलने वाला है…
कैसी है मुल्लांपुर की पिच?

मुल्लांपुर के यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है। इस मैदान पर अब तक खेले गए मैचों में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है।

इस सीजन में इस मैदान पर सिर्फ एक बार 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। पंजाब ने मुल्लांपुर में ही मात्र 111 रन का बचाव कर इतिहास रच दिया है। यानी मुंबई और गुजरात के बीच एलिमिनेटर मुकाबले में चौकों-छक्कों की बरसात से ज्यादा गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

मुल्लांपुर ने अब तक कुल 9 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 जीते हैं। वहीं, रनों का पीछा करने वाली टीम ने 4 मैचों में मैदान जीता है। यानी इस मैदान पर टॉस कोई खास भूमिका नहीं निभाता है। मुल्लांपुर में पहली पारी का औसत स्कोर 169 रहा है। पंजाब किंग्स ने इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट खोकर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे, जो इस मैदान का सर्वोच्च स्कोर भी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, चैरिथ असलांका/बेवोन जैकब्स, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *