ब्यूटीशियन की चाकू मारकर हत्या

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, दुष्कर्म के प्रयास में ब्यूटीशियन छाया की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने चलती कार में ब्यूटीशियन और उसकी बहन की रेप करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए और चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मृतका के पति ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला बंथरा इलाके का है। जहां, रात के तकरीबन 1 बजे ब्यूटीशियन छाया अपनी चचेरी बहन पलक के साथ काकोरी क्षेत्र में मेहंदी लगाने निकली थी। अजय, विकास और आदर्श नाम के तीन युवक उन्हें कार से ले जाने के लिए आए थे। रास्त में उनकी नीयत डोली और आरोपियों ने ब्यूटीशियन और उसकी बहन से पहले छेड़खानी की और रेप करने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सिरफिर भड़क गए और चाकू से ब्यूटीशियन को हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना छिपाने के लिए आरोपियों ने रामदासपुर गांव के पास गाड़ी पलट दी और दोनों को वहां छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि रात के तकरीबन तीन बजे पलक ने रोते हुए अपने भाई रितिक को फोन किया और आपबीती बताई। रितिक तुरंत मौके पर पहुंचा और देखा कि उसकी दोनो बहनें घायल अवस्था में सड़क के पास प़ड़ी है। गांव वालों के मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां, डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। वहीं पलक की हालत स्थिर है। उसका इलाज जारी है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बंथरा थाने में जमक हंगामा किया। मृतका के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *