T20 World Cup 2026 से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, गौतम गंभीर का फेवरेट खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। इस वर्ल्ड कप से पहले चोटिल खिलाड़ियों की संख्या में लगातार इजाफा होते जा रहा है। इस वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गए हैं।

भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को अभ्यास मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। जिसके बाद उनकी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की संभावना बढ़ गई थी। जिसके बाद अब लगभग यह तय हो गया है कि वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राणा की चोट की स्थिति “अच्छी नहीं” दिख रही है।

कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, “हर्षित राणा को अभी बाहर नहीं किया गया है। हमारे फिजियो उनका आकलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी चोट की स्थिति गंभीर लग रही है।” टीम सूत्रों का कहना है कि राणा के टूर्नामेंट में समय पर ठीक होने की संभावना कम है। ऐसे में भारतीय टीम को जल्द ही एक विकल्प की तलाश करेगी।

राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए और इसके बाद घुटने की चोट के कारण मैदान छोड़ दिया। हालांकि, वह भारत की शुरुआती एकादश का हिस्सा नहीं थे, लेकिन विशेष परिस्थितियों में गेंदबाजी और निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उपयोगी विकल्प हो सकते थे।

राणा की जगह टीम में अनुभवी तेज़ गेंदबाज जैसे प्रसिद्ध कृष्णा या मोहम्मद सिराज को शामिल करने पर विचार किया जा सकता है। वहीं, हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना अभियान शनिवार को अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगी, और इस चोट ने टीम की गेंदबाजी विकल्पों पर नई चुनौती खड़ी कर दी है।

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, ईशान किशन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *