प्याज का पानी पीने के फायदे: दाद-खाज से लेकर पेट के इंफेक्शन तक का इलाज

प्याज का इस्तेमाल केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता। बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमे कई तरह से प्लांट कंपाउंड्स, मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं। जिसकी वजह से इसे डाइट में शामिल करना हेल्दी ऑप्शन है। एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होने के साथ ही प्याज में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं। जिसकी वजह से ये शरीर में पनपने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। अगर आप स्किन से लेकर बालों में डैंड्रफ जैसे कई सारे इंफेक्शन से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे हैं तो प्याज को इन तरीकों से कंज्यूम करें। जानें प्याज से दूर होने वाली बैक्टीरियल समस्याएं।
प्याज में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज की मात्रा

प्याज में क्वेरेसेटिन होता है जो शरीर में पनप रहे बैक्टीरिया की ग्रोथ को कम करता है। जैसे ई कोलाई, बैसीलस, स्यूडोमिनस यूरेजिनोसा। इसके साथ ही प्याज प्रोबायोटिक का भी रिच सोर्स है। जिसकी वजह से ये गट हेल्थ को भी इंप्रूव करने में हेल्प करता है। प्याज के फायदे हेल्थ के साथ ही स्किन के लिए भी रहते हैं। इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो प्याज की ड्रिंक पीने से मिलेगा फायदा।
स्किन इंफेक्शन और डैंड्रफ

अगर स्किन में दाद-खाज और खुजली की समस्या बार-बार हो जाती है। या फिर सिर में बहुत ज्यादा मात्रा में डैंड्रफ हो रहा है। तो प्याज इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।
पेट में इंफेक्शन

काफी सारे लोगों की शिकायत पेट में इंफेक्शन की रहती है अक्सर लोगों को दस्त, डायरिया के साथ उल्टी और पेट में दर्द होने लगते हैं। अगर ये सब दिक्कतें पेट में इंफेक्शन की वजह से होती हैं तो प्याज इस समस्या का समाधान कर सकता है।
यूरिन इंफेक्शन

यहां तक कि अगर यूरिन में इंफेक्शन महिलाओं में बार-बार उभर आता है तो उन्हें भी प्याज की ड्रिंक पीने से फायदा होगा। जानें प्याज की ड्रिंक को कैसे बनाएं कि इन हेल्थ प्रॉब्लम में फायदा हो।
प्याज और हल्दी से बनाएं ड्रिंक

इंस्टाग्राम पर क्लीनिकल न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉक्टर सौम्या राव ने वीडियो पोस्ट कर बताया है कि कैसे प्याज और हल्दी से बनी ड्रिंक इन तीन समस्याओं में मदद कर सकती है। एक गिलास गुनगुने पानी में प्याज की गोल स्लाइस को कट करके डाल दें। साथ ही एक चुटकी हल्दी पाउडर को मिक्स कर दें। इस पानी को करीब दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें और फिर पी जाएं। जिन लोगों को बार-बार इंफेक्शन की समस्या परेशान करती हैं। उनके लिए ये शानदार एंटीमाइक्रोबियल ड्रिंक है। जिसे पीने से इंफेक्शन की समस्या से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *