बंगाल ने सिक्किम को 4-0 से हराया, हरियाणा ने पंजाब को 5-0 से

नारायणपुर, 29वीं राजमाता जीजाबाई सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल स्पर्धा में खेले गये दोनों मैच एकतरफा रहे। पश्चिम बंगाल ने सिक्किम को 4-0 से हराया वहीं हरियाणा ने अपने पड़ाेसी पंजाब को 5-0 से पराजित किया।
बंगाल और सिक्किम के मैच में बंगाल ने 4-0 से जीत दर्ज की। बंगाल की जीत में रिपी हलदार (जर्सी नंबर सात) की शानदार हैट्रिक मैच का आकर्षण थी। उसे मैच बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *