मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 43 लाख रूपए के साथ एक महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस द्वारा गंजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री साय को कहा था।जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई है। निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर बिलासपुर रेंज आईजी डॉ0 संजीव शुक्ला एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर बीते 28 अगस्त को जूटमिल पुलिस द्वारा कोड़ातराई के पास गांजा रेड की बड़ी कार्यवाही कर एक महिला समेत 05 आरोपी को पकड़ा गया था, जिनसे 175 किलो गांजा, एक अल्टो कार और एक छोटा हाथी पिकअप वाहन (कुल 43 लाख रूपये की संपत्ति) जप्त किया गया था, गिरफ्तार मुख्य आरोपी संतराम खुंटे सक्ती (छ.ग.) और इनके साथियों से कड़ी पूछताछ की गई। गिरोह को मदद करने, पुलिस की छापेमारी से बचाने व गोपनीय सूचनाएं आरोपी को देने वाले पुलिस आरक्षक-किशोर साहू ग्राम सकर्रा सक्ती को भी गिरफ़्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *