महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं लेकिन महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीट शेयरिंग अब भी फाइनल नहीं हो पाई है। वहीं बात करें तो बीजेपी की तो वह अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर चुकी है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि 288 में से 210 विधानसभा सीटों पर सहमति बन गई है। बीते कुछ दिनों से सीट शेयरिंग को लेकर उद्धव गुट और कांग्रेस में अनबन की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि विदर्भ की 7 सीटों को लेकर पेच फंसा है।
महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (शरद पवार) शामिल है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और शिवसेना मं नासिक,मुंबई और विदर्भी सी सीटों पर टकराव है। विदर्भ में 62 सीटें आती हैं। शिवसेना चाहती है कि उसे कम से कम 8 सीटें मिलें। जबकि कांग्रेस इतनी सीटें देने को तैयार नहीं है।