पखांजूर से इस वक्त की बड़ी खबर : जमीनी विवाद के बाद अब अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन!

पखांजूर थाना क्षेत्र के पीव्ही-27 हृदयपुर गांव में जहां पहले जमीन विवाद में हिंसक झड़प हुई थी और एक व्यक्ति बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, अब उसी मामले में प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है।

ग्राम पंचायत द्वारा जारी नोटिस के अनुसार खसरा नंबर 128 की 0.68 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया है, और संबंधित व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था।

वहीं आज…तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है, और पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि तीन गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए हैं, और हालात को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।

आपको बता दें… बीते दिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पखांजूर थाना और तहसील कार्यालय का घेराव किया था
और अतिक्रमण हटाने की मांग तेज कर दी थी।

तहसीलदार का साफ कहना है — 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

अब देखना होगा… क्या प्रशासन बिना किसी विवाद के कार्रवाई कर पाता है,
या फिर हालात और बिगड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *