कांकेर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पखांजूर थाना क्षेत्र के पीव्ही-27 हृदयपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया.
आरोपियों ने लाठी-डंडे, लोहे की पाइप और टंगिया से हमला कर 30 वर्षीय जिवेश मजुमदार की बेरहमी से हत्या कर दी,
जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे,
लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल टंगिया, पाइप और डंडे भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। कांकेर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद में कानून को हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।