जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पहले सेना और पुलिस ने मिलकर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। कठुआ जिले में आज भारतीय सेना की विशेष बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सफल ऑपरेशन के तहत तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की 1 पैराशूट बटालियन, 22 गढ़वाल राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) शामिल है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की और इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। जिसकी शुरुआत 18 सितंबर से होगी। सुरक्षा बलों ने चुनाव से पहले क्षेत्र में सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है।