पंजाब में बड़ा फेरबदल, भगवंत मान कैबिनेट में शामिल हुए पांच नए चेहरे

दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कैबिनेट में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. पंजाब सरकार ने चार मंत्रियों को हटाने के बाद अब  भगवंत मान कैबिनेट में पांच नए चेहरों को शामिल किया गया है. सभी नए मंत्री राजभवन मंत्री पद की शपथ लेने के लिए पहुंच गए हैं.

सबसे पहले सानेवाल विधायक हरदीप सिंह मुंडिया को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. उनके बाद लेहरा से विधायक बरिंदर गोयल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है.

वहीं, जालंधर पश्चिम से विधायक मोहिंदर पाल भगत, खन्ना से विधायक तरुण प्रीत सिंह सौंध और शाम चौरसिया से विधायक डॉ. रवजोत सिंह को शपथ दिलाई गई है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ओएसडी डॉ. ओंकार सिंह के अलावा चार मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इससे पहले जानकारी आई थी कि पंजाब के 4 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले नेताओं में ब्रह्म शंकर जिम्पा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह और बलकार सिंह का नाम शामिल थे.

बता दें कि 30 महीने की भगवंत मान सरकार में यह चौथा कैबिनेट विस्तार है. कैबिनेट में सीएम समेत 15 मंत्री हैं. कैबिनेट में तीन पद खाली हैं. इन मंत्रियों की जगह कैबिनेट में पांच नए चेहरों को शामिल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *