गजब करते हैं बिहारी: श्राद्ध में अंधाधुंध हर्ष फायरिंग, सिंगर टुनटुन यादव भी कांप गए,

बिहार के भोजपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में ही लोगों ने अंधाधुंध हर्ष फायरिंग कर दी। यह घटना 13 सितंबर रात की है। बिहिया थाना इलाके के भीमपट्टी बेलवनिया गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इसमें भोजपुरी कलाकार टुनटुन यादव को भी बुलाया गया। टुनटुन जैसे ही मंच पर पहुंचे, दो युवकों ने बंदूकें लेकर दनादन हवा में गोलियां दागना शुरू कर दिया। इससे सिंगर टुनटुन यादव भी कांप गए और उन्हें फायरिंग बंद करने को कहने लगे। मगर युवक हर्ष फायरिंग करते रहे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के बयान के आधार पर तीन नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भीमपट्टी के रहने वाले जगबली यादव का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। उनका श्राद्ध कार्यक्रम सह श्रद्धांजलि सभा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। उस कार्यक्रम में भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव को बुलाया गया था।

भोजपुर सिंगर जैसे ही मंच पर पहुंचे। वहां मौजूद दो युवक बंदूक लेकर हवा में फायरिंग करने लगे। वहां मौजूद अन्य लोग आनंद लेते हुए और वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में बंदूक से कई राउंड फायर किए गए। अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो किसी की जान जा सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *