सीसामऊ में सपा का किला ढहाने में नाकाम हुई भाजपा, नसीम सोलंकी ने सुरेश अवस्थी को 8 हजार से अधिक वोटों से हराया

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा का किला ढाहने में एक बार फिर भाजपा बुरी तरह फेल हो गई है। सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से भाजपा के सुरेश अवस्थी को हरा दिया है। वहीं, बसपा के वीरेंद्र कुमार 1219 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गौरतलब है कि आगजनी मामले में सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को सात साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो गई थी। इसी कारण सीसामऊ सीट पर उपचुनाव हुआ।

उप चुनाव में सीसामऊ सीट पर सोलंकी परिवार का फिर से परचम लहराया है। अंतिम राउंड में सपा 69666 और भाजपा को 61037 वोट मिले। बसपा के वीरेंद्र कुमार को 1409 वोट मिले। अशोक पासवान को 266 और कृष्ण कुमार यादव को 113 मत प्राप्त हुए। नोटा को 482 वोट मिले। कुल 132973 वोट पड़े।

पहला राउंड सपा 2351 से आगे

दूसरा राउंड सपा 496 से आगे

तीसरा राउंड भाजपा 39 वोट से आगे

चौथा राउंड सपा 4378 वोट से आगे

पांचवां राउंड सपा 10516 वोट से आगे

छठा राउंड सपा 14887 वोट से आगे

सातवां राउंड सपा 21737 वोट से आगे

आठवां राउंड सपा 28315 वोट से आगे

नवां राउंड सपा 30694 वोट से आगे

10 वां राउंड सपा 27469 वोट से आगे

11 वां राउंड सपा 22398 वोट से आगे

12 वां राउंड 20049 वोट से आगे

13 वां राउंड 24843 वोट से आगे

14 वां राउंड सपा 26287 वोट से आगे

15 वां राउंड सपा 22288 वोट से आगे

16 वां राउंड सपा 18171 वोट से आगे

17 वां राउंड सपा 14536 वोट से आगे

18 वां राउंड सपा 13742 वोट से आगे

19 वां राउंड सपा 10622 वोट से आगे

20वां राउंड सपा 8629 वोट से जीती

49.13 फीसदी हुई थी वोटिंग

20 नवंबर को सीसामऊ में संपन्न हुए चुनाव में तीखी झड़पों के बीच 49.13 फीसदी मतदान हुआ था। वोटिंग के दरौन भाजपा और सपा प्रत्याशइयों ने पुलिस पर आरोप लगाए थे। कई केंद्रों पर जहां नसीम सोलंकी की बहन हुई थी तो वहीं भाजपा उम्मीदवार सुरेश अवस्थी जीजीआईसी मतदान केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मतदाताओं को परेशान करने वाले 2 दरोगा को निलंबित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *