‘BJP अब बड़ी हो गई है, उसे RSS की ज़रूरत नहीं’,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और छह संयुक्त महासचिवों की मौजूदगी में संघ की शनिवार को केरल के पलक्कड़ में शुरू हुई तीन-दिवसीय ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ संपन्न हो गई है. आरएसएस के मुताबिक कि बैठक में ‘‘संघ से प्रेरित’’ 32 संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल हुए.

इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा, इसके महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष, विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख आलोक कुमार और भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या शामिल हैं.

इस बैठक के बाद संघ के मुख्य प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की औऱ बताया कि बैठक में इस दौरान तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई. संघ ने जातीय जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया और इसे एक संवेदनशील मुद्दा बताया है. संघ ने कहा, पंच परिवर्तन के तहत इस पर चर्चा की गई है, और संगठन ने निर्णय लिया है कि मास लेवल पर समरसता को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा.

जेपी नड्डा के के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘अब बीजेपी बड़ी हो गई हैं उन्हें आरएसएस की ज़रूरत नहीं हैं’, इस पर सुनील आंबेकर ने कहा, ‘हमारे मिशन के बारे में मूल विचार सभी के लिए बहुत स्पष्ट है, अन्य मुद्दों को हल किया जाएगा, यह एक पारिवारिक मामला है. इसे हल किया जाएगा. तीन दिवसीय बैठक यहां हुई, सभी ने अच्छी तरह से भाग लिया और सब कुछ ठीक रहा.’

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि बीजेपी को संघ की जरूरत नहीं है. एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि शुरू में हम अक्षम होंगे. थोड़ा कम होंगे. तब RSS की जरूरत पड़ती थी. आज भाजपा सक्षम है, आज पार्टी अपने आप को चला रही है. नड्डा के इस बयान से काफी हंगाम मचा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *