सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेसियों को परेशान कर रही भाजपा- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- नीतीश-नायडू की टांगों पर चल रहे हैं मोदी। हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने का काम कर रहे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मर-मिटने को तैयार हैं। खड़गे ने ये बातें रायपुर में आयोजित किसान, जवान, संविधान सभा के मंच पर कही।

.
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी किल्लत है। खेती-किसानी का समय है और किसान को एक बोरी खाद भी नहीं मिल पा रहा है।
एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल।

एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल।
दोनों नेताओं का कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत।

दोनों नेताओं का कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत।

खड़गे के भाषण की बड़ी बातें
सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेसियों को परेशान कर रही भाजपा।
कांग्रेस कहते हैं कि चील उड़ रहा है तो भाजपा कहती है भैंस उड़ रहा है।
जल जंगल जमीन को बचाना है तो हम सब को उनके खिलाफ एक होना पड़ेगा।
अडानी-अंबानी जैसे लोग यहां आकर कब्जा कर रहे हैं। पेड़ काट रहे हैं जिससे ऑक्सीजन कम हो रहा है।
आदिवासियों की जिंदगी तबाह करने का काम मोदी कर रहे हैं।
यहां के सीएम शाह और मोदी के कहने पर उठते और बैठते हैं। इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया।
छत्तीसगढ़ के सीएम का ये अपमान यहां के लोगों का अपमान है।
यहां उद्योगपति कोयला और इस्पात को लूटने के लिए आ रहे हैं। यहां के लोगों से उनका कोई मतलब नहीं है।
हमारी जब सरकार थी कर्जमाफी किया, धान का एमएसपी बढ़ाया, आदिवासियों को हक दिया। स्वामी आत्मानंद स्कूल, हाटबाजार शुरू किया। इन्होंने ने अब सभी योजनाओं को बंद करने का किया।
छत्तीसगढ़ के किसानों, युवाओं को धोखा दे रही है भाजपा। कैसे चुनाव जीत गए मोदी, समझ नहीं आता।
ना 15 लाख मिले, ना एमएसपी मिला, मोदी सिर्फ झूठ बोलते हैं।
यहां डबल इंजन की सरकार नहीं गुलामी की सरकार है।
गौठान योजना, गोबर खरीदी, महिलाओं की योजना सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया।
महिलाओं, युवाओं के रोजगार का रास्ता बंद कर दिया। नौजवानों को रोजगार भत्ता देना बंद कर दिया।
काम कुछ नहीं कर रहे, योजनाएं बंद कर दिया, 37 हजार करोड़ का कर्ज किसके लिए लिया।
भाजपा केवल गरीबों को सताने का काम रही है। सब कुछ बंद किया लेकिन 67 शराब की नई दुकानें खोली।
भाजपा पार्टी अपने सपोर्टर्स के साथ नकली शराब बेचने का काम रही है।
कांग्रेस सरकार में एसटी, एससी और ओबीसी को रिजर्वेशन देने का काम किया, लेकिन आज तक बिल का कोई पता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *