झूठ फैला रही है बीजेपी; सिखों पर अपनी टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी की सफाई,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में सिखों के लिए कही अपनी बात पर भाजपा के हमलों का जवाब दिया है। उन्होंने भाजपा पर उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया। अमेरिका में दिए अपने भाषण कि एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए गांधी ने लिखा कि भाजपा अमेरिका में मेरी बातों को लेकर झूठ फैला रही है। मैं भारत और विदेश में रह रहे हर सिख भाई और बहन से पूछना चाहता हूं कि क्या मैंने जो कहा है उसमें कुछ भी गलत है? क्या ऐसा होना चाहिए? क्या भारत ऐसा देश नहीं बनेगा जहां हर सिख और हर भारतीय बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से अपने धर्म का पालन कर सकें?

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने अमेरिका में की गई अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा उन्हें चुप कराने का प्रयास कर रही है। क्योंकि वह सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते। गांधी ने कहा कि हमेशा कि तरह इस बार भी वह झूठ का सहारा ले रहे हैं। वह मुझे चुप कराना चाहते हैं लेकिन मैं हमेशा वही कहूंगा जो भारत को परिभाषित करता है यानि हमेशा भारत की एकता विविधता और समानता की बात करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *