बिहार चुनाव में राजग की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा में जश्न, पदाधिकारियों ने बांटी मिठाई

रायपुर, बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा। जीत के रुझान स्पष्ट होते ही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
जश्न के इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी, उज्ज्वल दीपक, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुआ, अकबर अली, तुषार चोपड़ा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी विश्वकर्मा, वासु शर्मा, रविंद्र सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को बधाई देकर राजग की जीत का स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता का विकास, सुशासन और स्थिरता के प्रति विश्वास का परिणाम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजग नेतृत्व को इस ऐतिहासिक जनसमर्थन के लिए बधाई दी।
भाजपा कार्यालय पूरे दिन उत्साह, नारों और खुशियों से गूंजता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *