गाजियाबाद में BJP की बल्ले-बल्ले, BJP के संजीव शर्मा चुनाव जीतकर बने MLA

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने सपा प्रत्याशी सिंंहराज जाटव को हराकर जीत का परचम लहरा दिया है। 26 राउंड तक चली मतगणना में संजीव शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। हालांकि, अभी उनकी जीत की औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

गाजियाबाद सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। मतगगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से विधायक रहे अतुल गर्ग लोकसभा सीट पर सांसद चुने गए। उनके इस्तीफे से यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। भाजपा ने इस बार गाजियाबाद सीट पर जहां संजीव शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं सपा ने सिंहराज जाटव और बसपा ने परमानंद गर्ग पर दांव लगाया है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

गाजियाबाद के विधायक बनने से पहले संजीव शर्मा 2019 से भाजपा के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले वह पार्टी के महानगर महामंत्री भी रह चुके हैं। वह गाजियाबाद से भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संजीव शर्मा विवादों से दूर रहकर संगठन की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वाणिज्य में स्नातक किया है।

बता दें कि, साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर सीट से विधायक चुने गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग के गाजियाबाद से भाजपा सांसद बनने के चलते यह सीट खाली हो गई थी।

गाजियाबाद में साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में किसे कितने वोट मिले

अतुल गर्ग (BJP) – 1,50,205 वोट

विशाल वर्मा (SP) – 44,668 वोट

कृष्ण कुमार (BSP) – 32,691 वोट

सुशांत गोयल (INC) – 118,18 वोट

गाजियाबाद सीट पर आज दिनभर ऐसे चली मतगणना

1: 55 PM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा जीत गए हैं और फाइनल राउंड की भी काउंटिंग हो चुकी है। अब बस औपचारिक घोषणा बाकी है।

1: 45 PM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद 25वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 69676 वोटों से आगे

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 96850

सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 27174

बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग 10729

1: 35 PM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद 23वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 63563 वोटों से आगे

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 90099

सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 26536

बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग 10386

1: 00 PM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद सीट पर 20 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 54049 वोट से आगे चल रहे हैं। संजीव शर्मा को कुल 77812 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 23763 वोट और बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग को 9154 वोट और नोटा को 628 वोट मिले हैं।

12: 00 PM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद में 15 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के संजीव शर्मा 38312 वोटों से आगे

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 57131

सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 18819

बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग 6603

11: 52 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद में 14 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के संजीव शर्मा 40640 वोटों से आगे

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 56459

सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 15819

बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग 6500

11: 33 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद में 12 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के संजीव शर्मा 38007 वोटों से आगे

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 50293 वोट

सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 12286 वोट

बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग 5855 वोट

11:15 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद में 10 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के संजीव शर्मा 31970 वोटों से आगे

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 42287 वोट

सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 10317 वोट

बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग 4026 वोट

11:00 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद में आठवें राउंड की मतगणना का हाल

भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 34441 वोट

सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 9094 वोट

बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग 3036 वोट

10:45 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद में सातवें राउंड की मतगणना का हाल

संजीव शर्मा – भाजपा 30126 वोट

सिंह राज जाटव – सपा 7755 वोट

पी.एन. गर्ग – बसपा 2567 वोट

भाजपा के संजीव शर्मा 22371 वोट से आगे

10:36 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद में छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 19863 वोट से आगे चल रहे हैं। संजीव शर्मा को अब तक कुल 25806, सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 5943, बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग 2168, नोटा-209 वोट मिले हैं।

10:25 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद में 5वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा 18167 वोट से आगे चल रहे हैं। संजीव शर्मा को अब तक कुल 22444, सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव 4268, बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग 1098, नोटा-209 वोट मिले हैं।

10:00 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के दूसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को 10112 वोट, सपा के सिंह राज जाटव को 1276 वोट और बसपा के परमानंद गर्ग को 618 वोट मिले हैं। अब तक टोटल 13197 वोट की गिनती हो चुकी है।

9:37 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के संजीव शर्मा को 3625 वोट, सपा के सिंह राज जाटव को 560 वोट और बसपा के परमानंद गर्ग को 451 वोट मिले हैं। अब तक टोटल 5,473 वोट की गिनती हो चुकी है।

9:30 AM Ghaziabad By-Election Result Live : संजीव शर्मा ने कहा कि पहले राउंड में हमें अच्छा मत मिला है। मैं देख रहा था कि अकबरपुर से बहरामपुर तक 75 से 80 प्रतिशत वोट भाजपा को मिला है। मुझे पूरा विश्वास है कि गाजियाबाद की जनता ने भाजपा को अच्छा वोट दिया है और जीत भी अच्छी होगी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि भाजपा यहां 50000 हजार से अधिक वोटों से जीतेगी।

9:23 AM Ghaziabad By-Election Result Live : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा को पहले राउंड में 3625 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव को कुल 560 वोट मिले हैं।

9:18 AM Ghaziabad By-Election Result Live : बैलट पेपर और पहले राउंड को मिलकर पहला रुझान सामने आ गया है। भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा करीब 3000 वोट से आगे हैं।

9:10 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव का भी कोई रुझान नहीं आया है। बैलट पेपर की गिनती जारी है। उम्मीद की जा रही है कि 10 मिनट के अंदर पहले रुझान आएंगे।

8:40 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद शहर सीट पर हुए उपचुनाव के पोस्टल बैलेट की गिनती लगातार जारी है। थोड़ी देर में उसके रुझान सामने आने शुरू हो जाएंगे।

8:10 AM Ghaziabad By-Election Result Live : बीजेपी प्रत्याशी संजीव शर्मा और सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव गोविंदपुरम अनाज मंडी में बने मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं।

8:00 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।सबसे पहले बैलट पेपर्स की काउंटिंग होगी। इसमें करीब आधा घंटा का समय लगेगा। उसके बाद पहले राउंड की गिनती प्रारंभ होगी। पहले राउंड का परिणाम करीब 9:00 बजे आने की संभावना है। 22 नवंबर को गाजियाबाद विधानसभा के उपचुनाव में 33.30 प्रतिशत मतदान हुआ था।

7:50 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होनी है। प्रशासन ने इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वक्त राजनीतिक दलों के एजेंट को उनकी आईडी देखकर प्रवेश दिया जा रहा है।

7:30 AM Ghaziabad By-Election Result Live : मतगणना की वीडियोग्राफी होगी। मतगणना हॉल में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। 20 टेबल के लिए 80 कर्मिकों को तैनात किया गया है। टेबल के चारों ओर प्रत्याशियों को एक-एक एजेंट के लिए जगह दी गई है। प्रत्याशियों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था होगी।

7:20 AM Ghaziabad By-Election Result Live : चुनाव अधिकारी की माने तो कुल 21 टेबल पर 25 चक्र में मतगणना होनी है। सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद हर दस से 15 मिनट में एक राउंड की गिनती पूरी हो जाएगी। पहले राउंड का नतीजा नौ बजे तक मिलने की संभावना है।

6:55 AM Ghaziabad By-Election Result Live : गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को शनिवार को नया विधायक मिल जाएगा। गोविंदपुरम अनाज मंडी में सुबह आठ बजे से ईवीएम खुलनी शुरू होंगी। दोपहर दो बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *