पंजाब के फिरोजपुर जिले के जीरा कस्बे में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और विपक्षी दल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आज (मंगलवार को) खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के सिर में चोट आई तो किसी की टांग टूटी है। इस वाकये के बाद प्रशासन ने घटनास्थल समेत पूरे कस्बे में भारी पुलिस बल की तैनाती की है।