जमीनी विवाद में खूनी खेल; ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत कई घायल, दो ट्रैक्टर फूंके

भूमि सर्वे शुरू होने के बाद बिहार में जमीनी विवाद में काफी इजाफा हो गया है। शनिवार को कटिहार में जमीन के लिए खूनी खेल खेला गया। मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा स्टेशन के समीप दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत होई। वहीं दूसरा जख्मी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दो ट्रैक्टर को घटनास्थल पर ही आग के हवाले कर दिया। दोनों टैक्टर जलकर राख हो गए। इस घटना में कई लोग चोटिल हुए हैं। घटना की सूचना पर मनसाही के साथ-साथ आसपास के कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।

घटना को लेकर बताया जाता है कि कुरेठा स्टेशन के पास कई 8 बीघा जमीन को लेकर जमीन मालिक के साथ-साथ सेमापुर सिक्कट के बारोपार के लोग जमीन पर पहुंचे थे। ट्रैक्टर लेकर लोग जमीन को जोत रहे थे। इसी बीच अचानक बाइक और कई वाहन से पहुंचे करीब एक दर्जन लोग आए और दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इसी क्रम में दूसरे पक्ष ने जमकर फायरिंग किया गया । फायरिंग के क्रम में जमीन मालिक के बुलाने पर पहुंचे सेमापुर सिक्कट के जमुना उरांव और बैजनाथ उरांव को गोली लगी।

बैजनाथ को जख्मी हालत में सदर अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज करने के समय ही उसकी मौत हो गई। वहीं जमुना उरांव का इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में काफी तनावपूर्ण माहौल व्याप्त है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जमीनी विवाद को लेकर घटना हुई है। इस मामले में कई थाना के पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही मनसाही थाना क्षेत्र के दियारा में भी गोलीबारी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। उसी मामले में एफआईआर दर्ज भी किया गया था। बताया जाता है कि कुरेठा जमीनी विवाद की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी। पुलिस को इस घटना इसकी जानकारी थी। मगर पुलिस के समय पर नहीं पहुंचने के कारण जमीनी विवाद काफी गहरा गया और करीब कई दर्जन राउंड गोली एक पक्ष के द्वारा चलाया गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब देखना है कि पुलिस इस मामले को किस प्रकार से देखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *