मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव पलटी, लड़की समेत दो लापता; छह लोग सवार थे

बिहार के मुजफ्फरपुर में छह लोगों को लेकर जा रही नाव डूब गई। घटना औराई प्रखंड के सरहंचिया पंचायत के फत्तेहपुर गांव की है। बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा मे गुरुवार को यह नाव डूब गई। नाव पर छह लोग सवार थे। इनमें दो लोगों का पता नहीं चल रहा है। सभी भरथुआ चौर मे घास लाने के लिए आम दिनों की तरह नाव से जा ही रहे थे। सभी पशु के हरा चारा लेकर दो पहर बाद लौटते हैं।

जानकारी के मुताबबिक नाव पर सवार महादेव राय पिता हुलास राय तीस वर्ष और एक 16 वर्षीया लड़की के डूबने की सूचना है। स्थानीय लोगों द्वारा अंचल प्रशासन को सुचना दी गई है। खबर लिखे जाने तक जिला से एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची थी। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम निकल चुकी है जिसके जल्द ही पहुंचने की संभावना है। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षू एसडीओ सह प्रभारी सीओ अमन पटेल ने स्थानीय गोताखोर छोटन सहनी व मनोज सहनी को लगाया है। शव की खोजबीन की जा रही है।

विदित हो कि औराई में बागमती की दक्षिणी उप धारा मुख्य धारा में गाद भरने की वजह से मुख्य धारा का रूप ले चुकी है। दक्षिणी उप धारा मुख्य धारा की तर्ज पर बह रहा है जहां 25 से 30 फीट गहराई से पानी का प्रवाह होता है। हर वर्ष और पशु चारा लाने और आवागमन करने के दौरान विस्थापित परिवार के लोगों के साथ हादसे होते रहते हैं। यहां नाव डूबने से घटनाएं होती रहती हैं। घटनास्थल पर बेदौल ओपी प्रभारी मनोज कुमार टीम के साथ खोजबीन करवा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक कोई शव बरामद नहीं हुआ था। दो की मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *