प्रेमिका की शादी से पहले घर पहुंच गया बॉयफ्रेंड, फिर बिछा दीं लाशें; कर ली खुदकुशी

असम के नागांव में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव पाया गया है। इसके अलावा घटनास्थल पर ही पड़ोस के गांव के एक युवक का भी शव मिला। नागांव के रूपाहिहाट में शुक्रवार रात यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक उस घर में पांच दिन बाद ही बेटी की शादी होने वाली थी। घटना के बाद परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसर गया।

मृत के परिवार में पिता, बेटी और मां शामिल हैं। परिवार के अन्य दो सदस्य उस समय घर में मौजूद नहीं थे। 27 नवंबर को परिवार की बड़ी बेटी की शादी होने वाली थी। वहीं चौथे मृतक की पहचान पड़ोस के गांव के अंशुमान सरकार के तौर पर की गई है। बताया गया कि परिवार के साथ उसके संबंध कुछ दिनों से बेहद खराब थे।

स्पष्ट पता नहीं चल पाया है कि इन हत्याओं के पीछे कौन है। फरेंसिक टीम और सीआईडी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू करदी है। नागांव के एसपी के मुताबिक, मृतक युवती मृदुस्मिता और अंशुमान रिलेशनशिप में थे। हालांकि कुछ दिनों पहले उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद नागांव पुलिस स्टेशन में 2022 में अंशुमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अनुमान है कि अंशुमान ने ही परिवार के लोगों की धारदार हथियार से हत्या की है। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिया।

पुलिस के मुताबिक अंशुमान ने पहले सभी पर धारदार हथियार से हमला किया। उसने गला काटकर तीनों की हत्या कर दी और फिर खुद पर भी वार किया। हालांकि उसकी पीठ पर भी चाकू का निशान पाया गया है। इस घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *