
कांकेर के छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के माचपल्ली–आरामझोरा–हिडूर के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, इसी दौरान माचपल्ली इलाके में मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में सुरक्षा बलों को एक महिला माओवादी का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान एसीएम कमांडर रूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूपी, डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी, जिसकी 2025 में मुठभेड़ में मौत हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, रूपी बस्तर क्षेत्र की आखिरी तेलुगू महिला माओवादी कैडर थी।
घटनास्थल से एक पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
वहीं आईजी बस्तर सुन्दरराज पट्टलिंगम ने बाकी माओवादी कैडरों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।